टीकमगढ़। भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की तहसील जतारा में जैविक जागरण रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जैविक किसानों के सम्मान से हुई। इसके बाद रैली नगर में भ्रमण करते हुए तहसील कार्यालय पहुँची।
ज्ञापन सौंपने में किसानों का विरोध प्रदर्शन
जब किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के नाम ज्ञापन देने के लिए एसडीएम संजय दुबे को तलाशा तो वे तहसील में मौजूद नहीं मिले। इससे नाराज किसानों ने धरना-प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
किसानों की मुख्य माँगें
ज्ञापन में किसानों ने प्रमुख माँगें उठाईं—
अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का सर्वे कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजा दिलाया जाए।
जिन किसानों का बीमा नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री राहत कोष व आपदा प्रबंधन से आर्थिक सहायता दी जाए।
जिले में वर्षों से लंबित सीमांकन व नामांतरण प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराया जाए।
पटवारी/आरआई की त्रुटियों का दंड किसानों को न देकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो।
टीकमगढ़ जिले के जैविक हाट बाजार का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और जतारा नगर में नया हाट बाजार शुरू किया जाए।
खेतों तक सिंचाई की उचित व्यवस्था, जैविक खाद की उपलब्धता और रोवर मशीनों की संख्या बढ़ाई जाए।
बिजली की टूटी/लटकी लाइनों की मरम्मत कराई जाए।
महेंद्र सागर तालाब व बान सुजारा बांध की नहर/पाइपलाइन से सिंचाई व्यवस्था सुधार की जाए।
कलेक्ट्रेट व तहसील कार्यालय में सीसीटीवी कैमरे लगाकर कर्मचारियों की निगरानी की जाए।
कृषि व उद्यानिकी विभागों में किसानों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित हो।
गौचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए।
किसान संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य बखत सिंह यादव, जतारा तहसील अध्यक्ष जानकी अहिरवार, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती, दिगौड़ा/मोहनगढ़ तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष, पलेरा तहसील अध्यक्ष हरपाल सिंह सिसोदिया, महिला संयोजिका राजकुमारी अहिरवार, तहसील उपाध्यक्ष बिहारी लाल कोरी, प्रचार-प्रसार प्रमुख रंजीत घोष, रामलाल घोष व राधाचरण घोष, तहसील मंत्री बृजेश नायक, तहसील सदस्य हरप्रसाद चढ़ार, संजय सिंह चंदेल सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

