टीकमगढ़। आज 27 अगस्त 2025 बुधवार से गणेश महोत्सव प्रारंभ हो रहा है जहां गणेश प्रतिमाओं को पांडालों में सजाया जाएगा और रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की झांकियां सजाईं जाएगीं यह उत्सव विनायकी चतुर्थी से प्रारंभ हो जाता है जहां करीब 10-12 दिन तक गणेश महोत्सव चलेगा जिसमें भक्त भगवान श्री गणेश की पूजा अर्चना आराधना कर धर्म -लाभ लेंगे क्षेत्र भर में यह महोत्सव बडे़ ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर गणेश महोत्सव को लेकर नगर टीकमगढ़ में कई स्थानों पर गणेश पंडालों को सजाया गया है जिसमें भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं को स्थापित कर झांकियां सजाई जाएगी जहां रोजाना धर्म प्रेमी श्रद्धालु भक्त गण पंडालों पर पहुंचकर प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के दर्शनों का लाभ लेंगे।

