गोपाष्टमी द्वापर में युग नायक भगवान श्री कृष्ण ने पर्वो की परंपरा का शुभारंभ किया= शिव राठौर
गोपाष्टमी पर विश्व हिंदू परिषद ने किया गौ पूजन गोग्रास किया अर्पित
सिवनी मालवा= गोपाष्टमी पर्व पर विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने गौ माता को सजाकर पूजन गो ग्रास खिलाकर किया गो पूजन ।
नगर के प्रमुख चौराहों पर किया गो पूजन
उक्त जानकारी देते हुए बजरंग दल नगर संयोजक भुरू बग्गन ने बताया की गो माता की सेवा का महापर्व गोपाष्टमी के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर स्थानीय जय स्तंभ चोक पर आरती की थाल सजाकर शंख बजाकर घंटे घड़ियाल बजाकर गो माताओं को सजाकर हार माला पहनाकर गोग्रास हरा चारा भूसा अन्न खिलाकर गो माता नगर वासियों के साथ मिलकर गौ पूजन किया कार्यकर्ताओं ने नगर के प्रमुख चौराहों पर किया गो पूजन कार्यक्रम गाय की रक्षा कोन करेगा हम करेंगे हम करेंगे आदि उद्घोष कर गोमाता की रक्षा का संकल्प दिलाया गया।
गोपुजन कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री मध्य प्रदेश गो संवर्धन बोर्ड नर्मदा पुर उपाध्यक्ष शिव राठौर ने कहा की भगवान श्री कृष्ण ने गोपाष्टमी पर्व के दिन से ही गो चराना प्रारंभ किया था वही गो चराना प्रारंभ हुया द्वापर युग की गौचारन
व्रत की घटना भारत वर्ष के इतिहास की अमर तिथि हो गई।
आज गोपालन विश्व के लिए वरदान रूप हे।
देशी गाय का दूध दही घी गोबर गोमूत्र सम्पूर्ण मानव जाति के लिए वरदान है। वही सभी रोगों के लिए उत्तम औषधि है। पंचामृत व पंचगव्य का प्रयोग करके असाध्य रोगों से बचा जा सकता है ये हमारे पाप ताप भी दूर करती है। गाय से बहु मूल्य गोरोचन की प्राप्ति होती है।
राठौर ने कहा की हिंदू समाज गो माता के संवर्धन के सेवा में तन मन धन से लगे यही हमारे लिए गोपाष्टमी होगी। कार्यक्रम का संचालन नरेश जायसवाल ने किया सभी का आभार नगर अध्यक्ष सौरभ रघुवंशी ने व्यक्त किया।
विश्व हिंदू परिषद गोपाष्टमी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सनूप सिंह यदुवंशी जिला सह मंत्री पूज्य संत हरीदास निर्माण उदासी अखाड़ा कृष्णकांत शर्मा धर्माचार्य नगर प्रमुख रेवा शंकर पटेल आयपा पूर्व जनपद सदस्य नगर अध्यक्ष डॉ सौरभ रघुवंशी नरेश जायसवाल ओम प्रकाश जोशी नगर धर्माचार्य प्रमुख नीलेश राठौर भाजपा नगर उपाध्यक्ष भूरु बग्गन नगर संयोजक सुशील शर्मा दुर्गेश पाल योगेश उइके ववलू पटेल आयपा निक्की राठौर रविंद्र छिरेले नगर समरसता प्रमुख राकेश शर्मा राजकुमार कलोसिया वल्लू मरटा बजरंग दल गोरक्षा प्रमुख चंद्रेश भाई शिशुपाल चौहान प्रतिपाल चौहान मोटा कलोसियां जगदीश नागरे अशोक कुचवंदिया पीयूष पाल हर्षित केवट हरभजन लोवंशी

