इटारसी : कोविड काल के कारण 3 वर्ष बाद पुनः शहर के प्रमुख धार्मिक केंद्र श्री द्वारिकाधीश मंदिर में , 2 नवंबर,बुधवार को विराट छप्पन भोग कार्यक्रम के आयोजन में मंदिर उत्सव समिति ने शहर के सभी धर्म प्रेमियों को सादर आमंत्रित किया है। उत्सव समिति के सदस्य रमेश चांडक व चंद्रकांत अग्रवाल ने बताया कि ठीक शाम 5.30 बजे से श्री गिरिराजधरण व गोवर्धन पूजन होगी,फिर श्री द्वारिकाशीश जी को छप्पन भोग समर्पित कर,महाआरती होगी। इसके उपरांत ठीक रात्रि 7.30 बजे से छप्पन भोग का निःशुल्क वितरण प्रारंभ होगा। जिसके लिए समिति ने काफी तैयारियां की हैं ताकि सभी भक्तों को सुविधाजनक रूप से,यथासंभव कम समय में भोजन प्रसादी प्राप्त हो सके। पुरुषों व महिलाओं के लिए पृथक पृथक कतारें रहेंगी। साथ ही समिति की महिला सदस्याएं ही महिलाओं को भोजन प्रसादी का वितरण करेंगी। उत्सव समिति ने सभी धर्म प्रेमियों से गोवर्धन पूजन,श्री द्वारिकाधीश जी व छप्पन भोग के दर्शन लाभ प्राप्त करने,महा आरती में शामिल होने व छप्पन भोग भोजन प्रसादी प्राप्त करने का अनुरोध किया है ।

