टीकमगढ़, 09 सितम्बर 2025। अमृत हरित महा अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पुरानी टेहरी और इमला बाबा मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम कलेक्टर विवेक श्रोतिय के निर्देशानुसार तथा नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार (पप्पू मलिक) और मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल भदौरिया के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
पार्षद – अरविंद रजक, श्रीमती पूनम रजनी जैसवाल
पार्षद प्रतिनिधि – वीरेन्द्र कुशवाहा
नगर पालिका टीकमगढ़ से – गोविंद प्रजापति, सिटी मिशन मैनेजर गिरीश सोनी, सामुदायिक संगठक दीपिका शर्मा, आयुषी सोनी
विद्यालय से – स्कूल प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं
कार्यक्रम में सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

