टीकमगढ़। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार 13 अक्टूबर 2025 को कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना दिया और आठ सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम जिला प्रशासन को सौंपा। इस मौके पर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन संघ के जिला अध्यक्ष केएन सरवैया और प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राजपूत ने प्रेस को प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि पेंशनर्स एसोसिएशन के अधिकारी-कर्मचारियों के तमाम हितों को लेकर और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए यह धरना प्रदर्शन और ज्ञापन कार्यक्रम किया गया है। जहां अधिकारी और कर्मचारियों के हितों को लेकर प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन ने यह कार्यक्रम किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस मौके पर मुरारी लाल श्रीवास्तव सहित अब्दुल बहीद खान व संगठनों के संबंधित पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन संघ की जिला शाखा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम जिला प्रशासन को दिया इस ज्ञापन में करीब 08 सूत्रीय मांगों का उल्लेख किया गया है जिनमें प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी – कर्मचारियों की भी समस्याओं का उल्लेख किया गया है और उन पर शीघ्र अमल करने की बात मध्यप्रदेश शासन के मुखिया से ज्ञापन के माध्यम से कही गई है।

