टीकमगढ़। मंगलवार 14 अक्टूबर 2025 को जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने शासन के निर्देश अनुसार तहसील स्तरीय कार्यक्रम के अनुरूप टीकमगढ़ तहसील के अंतर्गत कलेक्ट्रेट कार्यालय के संयुक्त कार्यालय जनसुनवाई कक्षा में जनसुनवाई की जहां शिकायतकर्ताओं की भी भीड़ नजर आई कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की जनसुनवाई में लोग विश्वास के साथ पहुंचे कि हमारी समस्या का निदान होगा और उसके अनुरूप ही जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने उपस्थित शिकायतकर्ताओं को बारी-बारी से सुना और तत्काल उनकी समस्याओं पर संज्ञान लिया गया जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसुनवाई के दौरान ही दूरभाष पर अवगत कराया और आवेदकों की समस्याओं को हल करने के कड़े निर्देश दिए इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर एसडीएम संस्कृति मुदित लिटोरिया सहित जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे एवं अन्य विभागों के संबंधित अधिकारी कर्मचारी और आवेदक मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने अपने तहसील स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत टीकमगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत कलेक्ट्रेट कार्यालय के जनसुनवाई कक्षा में जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई की जहां आवेदकों की समस्याएं उन्होंने बारी- बारी से सुनकर उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए व कुछ समस्याओं को मौके पर ही निवटा दिया जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा स्वयं आवेदकों की समस्याएं सुनने के चलते जिले वासियों में उनकी कार्य प्रणाली के प्रति अटूट विश्वास बड़ा है जहां लोग कलेक्टर से खुलकर बात करते हैं और अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराते हैं।