टीकमगढ़। जब संयुक्त कार्यालय जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में कोई भी दिव्यांग व्यक्ति जो ज्यादातर चलने से मजबूर रहता है मुख्य दरवाजे से अपने काम से किसी विभाग में फर्स्ट फ्लोर,सेकंड फ्लोर या थर्ड फ्लोर पर विभागों में कार्य से जाता है तो उसे बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है ऐसे में शासन-प्रशासन को कलेक्ट्रेट कार्यालय में एक लिफ्ट की व्यवस्था करना चाहिए और कलेक्ट कार्यालय के मुख्य दरवाजे के समीप एक व्हील चेयर उपलब्ध होना चाहिए जिससे कि अगर कोई दिव्यांगजन सेकंड फ्लोर या थर्ड फ्लोर पर किसी विभाग में अपने काम से जाना चाहता है तो वह उस लिफ्ट का सहारा ले सकता है यदि वह निचले तल पर ही किसी विभाग में अपने कार्य से जाना चाहता है तो उस समय उसके लिए कलेक्ट्रेट के मुख्य दरवाजे चैनल के पास अगर व्हीलचेयर उपलब्ध हो जाएगी तो वह आसानी से जा सकेगा। बल्कि व्हील चेयर तो सेकंड फ्लोर और थर्ड फ्लोर पर भी उपलब्ध होना चाहिए ऐसे दिव्यांग जनों के लिए यह सुविधा कलेक्ट्रेट कार्यालय में होना बहुत जरूरी है देखा जाता है कि दिव्यांगजन जब कलेक्ट कार्यालय के किसी विभागों में जाने के लिए आते हैं तो बड़े ही लाचार और मजबूर जाते हुए दिखाई देते हैं। इन परिस्थितियों पर जिला प्रशासन को जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों को इस और ध्यान देना अति आवश्यक है और यह आवश्यक भी है। अगर लिफ्ट और व्हीलचेयर की व्यवस्था हो जाएगी तो कलेक्ट्रेट कार्यालय में अपने काम से विभागों में जाने वाले वृद्ध जनों को भी यह कारगर सिद्ध होगी।