जतारा। जनपद पंचायत जतारा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत केशवगढ़ में मंगलवार को पंचायत सचिव प्यारेलाल कुशवाहा ने पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करते ही उन्होंने सक्रियता दिखाते हुए ग्राम पंचायत परिसर में जनसुनवाई आयोजित की, जिसमें ग्रामीणों की लंबित समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।
जनसुनवाई के दौरान डेढ़ महीने से लंबित कई प्रकरणों — जैसे जन्म प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र — से संबंधित शिकायतें सामने आईं। सचिव कुशवाहा ने आश्वस्त किया कि “जैसे ही पासवर्ड नंबर चालू होगा, एक-दो दिन के भीतर सभी प्रमाण पत्र बना दिए जाएंगे।” उन्होंने सभी आवेदनों को एकत्र किया और व्यक्तिगत रूप से समस्याओं को सुना।
इसके साथ ही उन्होंने पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और जो कार्य रुके हुए थे, उन्हें शीघ्र चालू करवाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के समय रोजगार सहायक रामप्रकाश यादव उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन ने बताया कि सचिव कुशवाहा ने कार्यभार ग्रहण करते ही कहा है कि “ग्राम पंचायत के विकास में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ पात्रता के अनुसार दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। मैं पक्षपात रहित और सरल स्वभाव वाला व्यक्ति हूं, मुझे केवल अपने काम और पंचायत के विकास से मतलब है।”
—

