टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज दिगौड़ा तहसील क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समुदायिक शौचालय, विभिन्न शासकीय योजनाओं के लिए जमीन आवंटन, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण, बाजार बैठकी को शिफ्ट करने के लिए जगह का चयन करने जैसे महत्वपूर्ण पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधि,जनपद पंचायत जतारा सीईओ श्री सिद्ध गोपाल वर्मा, ग्राम पंचायत दिगौड़ा सचिव श्री सोबरन घोष, सह सचिव एवं पटवारी उपस्थित रहे।

