टीकमगढ़। मोहनगढ़ तहसीलदार रमेश परमार द्वारा मोहनगढ़ थाना प्रभारी श्री कमल सिंह ठाकुर, राजस्व निरीक्षक , पटवारी एवं राजस्व अमले के साथ आज ग्राम गोर में पुलिस बल की उपस्थिति में 0.202 हेक्टेयर शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई की गई। बताया गया कि ग्राम गोर में विद्युत वितरण कंपनी मद में दर्ज शासकीय भूमि खसरा नंबर 968/2 रकवा 0.202 हेक्टेयर के अंश भाग पर श्री कल्लू तनय सुकई नापित निवासी गोर , राजेंद्र तनय केशवदास रिछारिया निवासी गोर , घन्सू तनय नथू सेन निवासी पड़वार, मुकेश तनय मुन्नालाल कुम्हार निवासी गोर, ओमप्रकाश तनय श्यामलाल चौरासिया निवासी गोर द्वारा गुमटी रखकर अतिक्रमण किया गया था, जिसमें विधिवत प्रकरण दर्ज करके अनावेदकगणों के विरुद्ध अर्थदंड आरोपित कर 7 दिवस में अनाधिकृत कब्जा हटाने हेतु आदेशित किया गया था । परन्तु अनावेदकगणों द्वारा निश्चित समय में मौका स्थल से कब्जा नहीं छोड़ा गया जिसके संबंध में गठित दल द्वारा पुलिस बल की उपस्थिति में मौका से अतिक्रमण हटाया गया तथा गुमटी और अन्य सामग्री अनावेदकगणों के सुपुर्द की गई।

