टीकमगढ़ शनिवार 13 दिसंबर 2025 को ओबीसी महासभा जिला इकाई द्वारा ओबीसी एससीएसटी वर्ग के संयुक्त तत्वावधान में एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश शासन, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन, प्रधानमंत्री भारत सरकार के नाम सौंपा गया। ज्ञापन में मुख्य रूप से ओबीसी आरक्षण का 13 प्रतिशत होल्ड हटाकर तत्काल रुकी हुई नियुक्तियां करने की मांग की गई आईएएस संतोष वर्मा के विरुद्ध हुई कार्यवाही को जिला प्रभारी रविन्द्र सिंह लोधी ने एकपक्षीय बताया और कहा कि कुछेक संतों ने भी ऐसे बयान दिए हैं जिससे महिलाओं का अपमान होता है ऐसे ब्यानों पर भी कार्यवाही होना चाहिए,आईएइस संतोष वर्मा का विरोध करने वालों को सड़कों पर आना चाहिए हम उनके साथ है। बैक लॉक पदों पर शीघ्र भर्ती करने की मांग के साथ जिले में किसानों को पर्याप्त बिजली और खाद आपूर्ति,बृहद उद्योग क्षेत्र स्थापित करने ,शहर के व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई साथ ही बीते दिनों बिजली विभाग की लापरवाही से एक व्यक्ति की मृत्यु हुई थी, खाद की लाइन में लगे जमुना कुशवाहा की मृत्यु होने पर परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की ,ग्राम पंचायत जसवन्तनगर में पदस्थ रहे रोजगार सहायक चंद्रभान लोधी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके बेटे को अनुकम्पा नियुक्ति और आर्थिक सहायता करने की मांग की। ज्ञापन के दौरान भारी संख्या में ओबीसी एससीएसटी वर्ग के लोग शामिल रहे मुख्य रूप से ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष उत्तम नापित,प्रदेश सचिव सीताराम राजपूत,जिला प्रभारी रविन्द्र सिंह लोधी, अजाक्स जिलाध्यक्ष बीपी अहिरवार,संभागीय अध्यक्ष बलिराम अहिरवार , संजू चौधरी,ह्रदेश कुशवाहा जिला पंचायत सदस्य,रोहित चौधरी,अखलेश यादव, रवि विश्वकर्मा, रूपसिंह,गोवर्धन, एम डी वर्मा , भगवानदास बाबा जी, मनोहरलाल जिला पंचायत सदस्य , हरदास, जितेन्द्र अहिरवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी ओबीसी महासभा के जिला प्रभारी रविंद्र सिंह लोधी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
फोटो
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

