टीकमगढ़। नगर की स्थानीय झिरकी बगिया मनसा पूर्ण हनुमान मंदिर प्रांगण में आगामी 22 दिसंबर 2025 से सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन एवं हरेनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा जिसको लेकर तैयारियां आयोजन कर्ताओं द्वारा की जा रही है और इसी आयोजन को लेकर 14 दिसंबर 2025 रविवार को झिरकी बगिया मंदिर प्रांगण में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें धर्म महोत्सव के आयोजन को लेकर जिम्मेवारी और सौंपीं गईं वहीं इस मौके पर एक पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई जहां इस आयोजन को लेकर तमाम जानकारियां पत्रकारों सहित लोगों को दीं गईं। झिरकी बगिया के महंत सहित पंडित राम गोपाल शर्मा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि महंत सिया रामदास तपसी जी महाराज की पुण्य स्मृति में लगातार यह कार्यक्रम पिछले 39 वर्षों से होता आ रहा है जहां इस बार यह 40वां आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा और हरे नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा पंडित राम गोपाल शर्मा ने बताया कि कथा 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक आयोजित होगी और इसी दौरान हरि नाम संकीर्तन होगा कथा रोजाना दोपहर 02 से शाम 05 वजे तक सुनाई जाएगी कथा व्यास राम हर्षण दास जी महाराज के कृपा पात्र ऋषिकेश महाराज द्वारा यह कथा सुनाई जाएगी जो अयोध्या से आएंगे पंडित राम गोपाल शर्मा ने बताया कि इस भागवत कथा को लेकर भव्य शोभा यात्रा 22 दिसंबर को नजर बाग मंदिर प्रांगण से गाजे -वाजे के साथ निकाली जाएगी जो झिरकी बगिया हनुमान मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। इस आयोजन को लेकर आयोजन कर्ताओं ने क्षेत्रवासी,नगर वासी सभी भक्त प्रेमी श्रद्धालुओं से इसमें शामिल होने और कथा श्रवण कर धर्म-लाभ अर्जित करने की बात कही है।