टीकमगढ़। सहकारिता के जनक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे स्वर्गीय दाऊ सरदार सिंह बुंदेला की पूण्यस्मृति में आगामी 16 दिसंबर 2025 को उनकी प्रतिमास्थली कुंडेश्वर में श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जो प्रतिवर्ष किया जाता है इस मौके पर स्वर्गीय दाऊ सरदार सिंह को श्रद्धां सुमन अर्पित किए जाएंगे और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होंगे जहां कार्यक्रम के दौरान उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर वक्ताओं द्वारा गहरा प्रकाश डाला जाएगा। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के पिताश्री स्वर्गीय दाऊ सरदार सिंह बुंदेला की पूण्यस्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन आगामी 16 दिसंबर 2025 को सुबह 10 वजे से उनकी प्रतिमा स्थली कुंडेश्वर में आयोजित होगी।

