टीकमगढ़। सोमवार 15 दिसंबर 2025 को जिला अस्पताल प्रांगण से लगे जिला मलेरिया कार्यालय में जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर हरिमोहन रावत ने एक मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया जहां इस कार्यशाला में पत्रकारों को आगामी फाइलेरिया कार्यक्रम के बारे में तमाम जानकारियां दीं गईं। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी मनोज नायक सहित जिला मलेरिया अधिकारी डॉक्टर हरिमोहन रावत एवं जिला मलेरिया विभाग के तमाम संबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी एवं प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि आगामी फाइलेरिया कार्यक्रम को लेकर एक मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के मीडिया प्रभारी मनोज नायक ने आगामी फाइलेरिया कार्यक्रम के बारे में तमाम जानकारियां पत्रकारों को दीं और कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराया।

