टीकमगढ़। 15 दिसंबर 2025 सोमवार को कुंडेश्वर मे शिक्षाविद एवं समाजसेवी स्वर्गीय दाऊ जानकी प्रसाद त्रिपाठी की 90वीं जयंती स्मृति समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां उनकी प्रतिमा स्थली पर वरिष्ठ समाज सेवी,कविगण,गणमान्य जन,जन प्रतिनिधि,पत्रकार गण आदि ने पहुंचकर स्वर्गीय जानकी प्रसाद त्रिपाठी दाऊ को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर स्वर्गीय श्री त्रिपाठी के सुपुत्र संजय त्रिपाठी और उनके अन्य परिजन भी मौजूद रहे कार्यक्रम के दौरान संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया एवं उसके पश्चात एक वृहद सभा हुई जहां काव्यांजलि पुष्पांजलि श्रद्धांजलि आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षाविद घनश्याम दास तिवारी सहित गणमान्य और वरिष्ठ जन मौजूद रहे।