टीकमगढ़। 16 दिसंबर 2025 मंगलवार के दिन कुंडेश्वर में स्थित सहकारिता के जनक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय दाऊ सरदार सिंह बुंदेला की प्रतिमा स्थली पर उनकी 43 वीं पुण्यतिथि को लेकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा के दौरान स्वर्गीय श्री दाऊ के सुपुत्र मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं टीकमगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला परिवार सहित कार्यक्रम में सम्मिलित रहे इसके साथ-साथ इस श्रद्धांजलि सभा में नगर क्षेत्र के वरिष्ठ शिक्षा विद, साहित्यकार, गणमान्य जन, आमजन सहित जनप्रतिनिधि, पत्रकार गण सभी सम्मिलित हुए जहां सभी ने स्वर्गीय श्री दाऊ को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी एवं उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर उपस्थित वक्ताओं ने प्रकाश डालते हुए उनके बताए हुए आदर्श और मार्गों को बताया एवं स्वर्गीय श्री दाऊ ने क्षेत्र जनता और जिले के विकास के लिए जो अपने जीवन काल में योगदान दिया था उसको भी बताया गया और उनके जीवन के अनमोल संदेशों को साझा किया गया।
इस अवसर पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद में प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया एवं जिला चिकित्सालय में आकाश सिंह बुंदेला ने रक्त दान किया एवं भोजन वितरण कराया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित जनों मे सूर्य प्रकाश मिश्रा, जिला अध्यक्ष नवीन साहू, विधायक श्रीमति चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद सिंह बुंदेला,किरण अहिरवार, गौरव शर्मा, भगत राम यादव, पंकज अहिरवार, अशोक अहिरवार, पवन घुवारा, अरविंद सिंह बुंदेला,रविकिरण त्रिपाठी, विकास चौधरी, नीतेश बिलगईयां, अनीश अहमद , जसवंत वाल्मीक, रामकुमार यादव, आशाराम यादव, नारायण यादव, सुधीर बजाज , सुनील जैन, महेंद्र सिंघाई साहित्य अनेक जन उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

