टीकमगढ़। नगर के बानपुर दरवाजा निवासी घनश्याम देव तैलंग जो कि हार्टफुलनेश संस्था के प्रशिक्षक हैं। श्री तैलंग ने बताया की विश्व ध्यान शिविर आगामी 21 दिसंबर 2025 को पूरे विश्व में एक साथ आयोजित होगा। श्री तैलंग ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा नगर टीकमगढ़ के पूरे शहर सहित स्कूलों,कॉलेजों,छात्रावासों, पार्कों सभी स्थानों पर संस्था भ्रमण कर रही है और इस विश्व ध्यान शिविर में जोड़ने के लिए लोगों के रजिस्ट्रेशन कर उन्हें जागरूक कर रही है घनश्याम देव तैलिंग ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के उपरांत विश्व ध्यान शिविर के अवसर पर 21 दिसंबर 2025 को रात्रि 08 बजे यूट्यूब की एक लिंक भेजी जाएगी और इस लिंक से व्यक्ति स्वत: जुड़ जाएगा जो इस विश्व ध्यान शिविर में सम्मिलित होगा श्री तैलंग का कहना है कि इसका रजिस्ट्रेशन फ्री किया जा रहा है घनश्याम देव तैलंग ने बताया कि इस विश्व ध्यान शिविर का उद्देश्य विश्व में एकता, शांति, भाईचारा आदि को लेकर है और लोगों को स्वस्थ्य बनाने के लिए यह एक अनोखी पहल है उन्होंने इस विश्व ध्यान शिविर का महत्व बताते हुए बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति में परिवर्तन लाने एवं तनाव मुक्त बनाने एवं आत्म शांति को लेकर इस शिविर का आयोजन पूरे विश्व में एक साथ किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि हार्टफुलनेस संस्था के वैश्विक मार्गदर्शक दाजी जी के मार्गदर्शन में पूरे विश्व में यह ध्यान शिविर होगा जो वन वर्ल्ड और वन हार्ट के रूप में पूरे विश्व में एक समय और एक ही साथ किया जाएगा किया।