टीकमगढ़। दिनांक 17.12.2025 की देर रात्रि में पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार द्वारा जिले के थाना खरगापुर, कुडीला एवं चौकी मंजना का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर, मालखाने, रिकॉर्ड रूम, जरायम, रजिस्टर, थाने पर रखे बलवा ड्रिल सामग्री जैसे बॉडीगार्ड, हेलमेट, जाली, लाठी आदि को भी चेक किया । चैकिंग के समय थाना खरगापुर अंतर्गत रात्रि गस्त में एएसआई कामता प्रसाद, आर. 27 हरिराम एवं रात्रि डायल-112 ड्यूटी में तैनात आर. 145 वीरेंद्र कुमार अपनी ड्यूटी मुस्तेदी से करते पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा उपरोक्त तीनो कर्मचारियों को नगद इनाम से पुरुस्कृत किया गया। थाना कुडीला में रात्रि ड्यूटी में तैनात एएसआई असलम खान ड्यूटी पर नहीं पाये जाने एवं आरक्षक 735 अभिषेक कुर्मी रात्रि गस्त में समय पर रवाना ना होने पर स्पष्टीकरण जारी किया गया। निरीक्षण उपरांत सामने आई कमियों को सुधारने हेतु संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ को निर्देशित किया गया।

