टीकमगढ़। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से टीकमगढ़ जिले के 279 तीर्थयात्री ट्रेन द्वारा 22 दिसंबर 2025 सोमवार के दिन रामेश्वरम्-मदुरई तीर्थदर्शन यात्रा के लिये रवाना हुये। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन ट्रेन टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचने पर पायलेट सहित सभी स्टाॅफ को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जहां इस अवसर टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने स्टेशन पर पहुंचकर तीर्थ यात्रियों का फूल मालाओं से सम्मान किया और उनकी यात्रा मंगलमय होने की ईश्वर से कामना की वही इस अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे।

