टीकमगढ़ । नगर के नए बस स्टैंड सहित बाजार में उन दुकानों मे मंगलवार 30 दिसंबर 2025 को सुबह से ताले डले रहे जो नगर पालिका कीं दुकानें थीं मामला यह है कि नगर पालिका ने दुकानों का किराया बढ़ाने का फैसला लिया है जिसको लेकर दुकानदार व्यापारी जो नगर पालिका की दुकानों का उपयोग कर रहे हैं उनमें खासी नाराजगी देखी गई और दुकानदारों ने अपनी -अपनी
दुकानें बंद कर दुकानों में ताले डाल दिए और किराया बढ़ाने का विरोध करते नजर आए। वहीं इस मुद्दे को लेकर व्यापार मंडल ने दुकानदारों के साथ नगर में एक बाइक रैली निकाली एवं दुकानदारों के साथ एकजुट होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद अभिषेक खरे रानू सहित भाजपा के अन्य पार्षद मौजूद रहे जहां उन्होंने कहा की दुकानों का किराया बढ़ाने के लिए परिषद में बात रखी गई थी लेकिन उसके लिए एक समीक्षा समिति बनाने की बात हुई थी और दुकानों की समीक्षा के पश्चात किराया वृद्धि होने की बात हुई थी लेकिन किराया बढ़ाने का एकाएक फरमान दुकानदारों को राज नहीं आया जिसके चलते नगर में जितनी नगर पालिका की दुकानें थीं वह बंद कर दी गई और दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकानों में ताले डाल दिए और किराया वृद्धि का विरोध जताया। हालाकि इस मामले में भी नगर पालिका की कार्य प्रणाली में पहले की तरह आरोप- प्रत्यारोप नजर आए जहां भाजपा पार्षदों ने सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया और नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक पर इस मामले को लेकर आरोप मंड़े, वहीं इस संबंध में नपाअध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक का कहना है कि अभी किराए में कोई वृद्धि नहीं की गई है ना कोई फैसला लिया गया है केवल भाजपा पार्षदों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है। दुकानों का किराया बढ़ाए जाने के मुद्दे को लेकर बैठक आयोजित की जाएगी सर्व सहमति से दुकानदार भाइयों और व्यापार भाइयों के साथ बैठकर सही तरीके से नियम अनुसार इसमें कार्यवाही की जाएगी कोई भी दुकानदार भाई,व्यापारी भाई इस किराया बढा़ए जाने के भ़म से भ्रमित ना हों कि किराया में वृद्धि की गई है अभी कोई किराया नहीं बढ़ाया गया है उनका यह भी कहना है कि मैं लगातार 03 वर्ष से पानी के पैसे कम करने का प्रयास कर रहा हूं और इसको विधानसभा में भी प्रश्न उठावाया गया था मेरा सदैव यह प्रयास है कि नगर की जनता,व्यापारी ,दुकानदार भाई नगर पालिका के किसी भी हितों और मुद्दों को लेकर किसी भी प्रकार की परेशानी में ना रहे मेरा यही सदैव प्रयास रहता है और आगे भी रहेगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

