टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में जिला पुलिस टीकमगढ़ द्वारा “महिला सुरक्षा स्वतंत्रता सम्मान अभियान को जिले में प्रभावी एवं सुदृढ़ रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना उनके आत्मविश्वास को सशक्त करना तथा समाज में समान अधिकारों और सम्मान की भावना को प्रोत्साहित करना है।
अभियान के अंतर्गत नीड परी भरोसा सहारा एवं आसरा नामक विशेष महिला पुलिस दलों का गठन किया गया है। ये दल जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा आत्मरक्षा विधिक अधिकारों एवं आत्मसम्मान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान कर रहे हैं। साथ ही व्यवहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने का कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 01 जनवरी 2026 को थाना बड़ागांव क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा परी वर्ग के अंतर्गत छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया तथा गुड टच और बैड टच की स्पष्ट एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही व्यक्तिगत सुरक्षा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक जानकारियां साझा की गईं और आपात परिस्थितियों में सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल शब्दों में समझाया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया गया जिसमें महिला हेल्पलाइन 1090 साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 एवं पुलिस आपातकालीन सेवा 112 शामिल हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत सहायता प्राप्त कर सकें।
टीकमगढ़ पुलिस का संकल्प है कि जिले की प्रत्येक महिला एवं बालिका स्वयं को सुरक्षित जागरूक और आत्मनिर्भर महसूस करे। यह अभियान पुलिस एवं समाज के संयुक्त प्रयास से महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी एवं स्थायी पहल के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

