टीकमगढ़ । वर्ष 2025 में पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिला स्तर पर सघन एवं लक्षित अभियान संचालित किए गए। इन अभियानों के परिणामस्वरूप अवैध शराब, हथियार एवं मादक पदार्थों के कारोबार पर करारा प्रहार करते हुए अपराधियों में कानून का भय स्थापित किया गया। यह समस्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के कुशल मार्गदर्शन, सतत मॉनिटरिंग एवं स्पष्ट निर्देशन में संपन्न हुई। अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने हेतु चलाए गए विशेष अभियानों में 1360 आरोपियों के विरुद्ध,1309 प्रकरण पंजीबद्ध,13,371 लीटर अवैध शराब जप्त,जप्त शराब की अनुमानित कीमत 47,57,276 आदि कार्यवाही की गई।अवैध हथियारों के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध मुखबिर तंत्र की सहायता से,47 आरोपियों के विरुद्ध 46 प्रकरण,आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई 23 आग्नेय शस्त्र एवं 24 धारदार हथियार जप्त इस कार्रवाई से जिले में संगठित अपराधों की संभावनाओं पर प्रभावी रोक लगी। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध संयुक्त अभियानों में 18 प्रकरणों में 20 आरोपी गिरफ्तार, 02 प्रकरण अफीम,16 प्रकरण गांजा अफीम एवं गांजा जप्त, अनुमानित कीमत,2,04,56,420
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई नशे के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में यह कार्रवाई अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुई। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु वर्ष 2025 में 11,648 व्यक्तियों के विरुद्ध
प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर,अवैधानिक गतिविधियों पर समय रहते रोक लगाई गई।सख्त पुलिसिंग, निरंतर निगरानी एवं कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से *टीकमगढ़ पुलिस ने वर्ष 2025 में अवैधानिक गतिविधियों पर निर्णायक नियंत्रण स्थापित किया है। यह कार्रवाई न केवल अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है, बल्कि आम नागरिकों के लिए सुरक्षा, विश्वास और कानून के राज की मजबूत गारंटी भी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

