टीकमगढ़। जिले में शीतलहर एवं तापमान में आई अचानक गिरावट को देखते हुए कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिगत महत्वपूर्ण आदेश जारी किए गए हैं। आदेश के अनुसार टीकमगढ़ जिला अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय अशासकीय सीबीएसई आईसीएसई माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं अन्य सभी बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में अध्ययनरत नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
यह अवकाश दिनांक 05 जनवरी 2026 सोमवार एवं 06 जनवरी 2026 मंगलवार को प्रभावशील रहेगा। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश का उद्देश्य बढ़ती ठंड और शीतलहर के कारण बच्चों को संभावित स्वास्थ्य जोखिम से बचाना है। आदेश के पालन के निर्देश जिले के समस्त विद्यालय प्रबंधन को दिए गए हैं।

