टीकमगढ़। जिला पुलिस बल टीकमगढ़ में कार्यरत उपनिरीक्षक एन.एस. झा एवं प्रधान आरक्षक बालमुकुंद पाठक की सेवानिवृत्ति के अवसर पर दिनांक 05 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय टीकमगढ़ में एक गरिमामय एवं भावभीना विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं पुलिस स्मृति-चिह्न भेंट कर ससम्मान विदाई दी। इस अवसर पर उन्होंने दोनों अधिकारियों द्वारा अपने सेवाकाल में निभाई गई कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं अनुकरणीय सेवाओं की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सम्मानजनक भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाहा, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, यातायात थाना प्रभारी रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल, मुख्य लिपिक रामाधार त्रिपाठी सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि उपनिरीक्षक एन.एस. झा एवं प्रधान आरक्षक बालमुकुंद पाठक का अनुभव, समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा पुलिस बल के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
समारोह के अंत में सभी उपस्थितजनों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी गई।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

