इटारसी:भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी एवं नगर मंडल इटारसी की संयुक्त कार्यशाला सम्पन्न हुई,कार्यशाला में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष एवं SIR अभियान के विधानसभा प्रभारी जयकिशोर चौधरी ने सभी को मतदाता सूची से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए फॉर्म 6, 7 एवं 8 को भरने की विस्तृत प्रक्रिया समझाई एवं बताया कि किस प्रकार नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटि सुधार एवं नाम हटाने की प्रक्रिया को सही तरीके से पूर्ण किया जाए। कार्यशाला का उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों को सुचारू रूप से संचालित करना तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाना रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंघल,डॉ नीरज जैन,दीपक अठोत्रा,भाजपा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, नगर महामंत्री शैलेंद्र दुबे, सौरभ मेहरा,महामंत्री अतुल शुक्ला, गौरव बड़कुर,पार्षद एवं सभापति राकेश जाधव, देवेंद्र पटेल, अमित विश्वास, कुंदन गौर, राजकुमार बाबरिया, रमेश धुरिया,अवध नारायण पाण्डेय, आकाश यादव,अभिषेक कनौजिया,जयप्रकाश सचान,विपुल चौधरी, सौरभ राजपूत, अवध पाण्डेय, पूर्व पार्षद श्रीमति रेखा मालवीय, विजय चौरे, शुभम मैना, सोहन चौहान,संजीव हूरा,कृष्णकांत शर्मा, विनोद जोशी, नाफिज सिद्दीकी, कृष्णकांत मिश्रा,कपिल मालवीय,एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे


