इटारसी।
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इटारसी में आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने ‘कालेज चलो अभियान’ के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय में संचालित विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में परंपरागत पाठ्यक्रमों के साथ-साथ व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम भी उपलब्ध हैं। इनमें प्रमुख रूप से बीए, बीएससी, बीएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी कंप्यूटर साइंस एवं एईडीपी (AEDP) कोर्स शामिल हैं, जिनमें प्रवेश लेकर विद्यार्थी अपने भविष्य को सशक्त बना सकते हैं।
‘कालेज चलो अभियान’ की नोडल अधिकारी डॉ. रश्मि तिवारी ने विद्यार्थियों को ई-प्रवेश (E-Admission) प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया ई-प्रवेश पोर्टल के माध्यम से की जाती है, जिसमें विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुसार विषय का चयन कर सकते हैं तथा शासकीय महाविद्यालय में जाकर प्रवेश से जुड़ी अन्य आवश्यक जानकारियाँ भी प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से विद्यालय प्रभारी डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. दुर्गेश लसगरिया, श्री कार्तिकेय पटेल तथा विद्यालय से आए श्री योगेश शुक्ला एवं श्री देवेंद्र सैनी की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने महाविद्यालय परिसर का अवलोकन किया और उच्च शिक्षा से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

