टीकमगढ़। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह द्वारा बल्देवगढ़ तहसील में निर्वाचन संबंधी कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बल्देवगढ़ तहसील में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर तहसीलदार डाॅ. एके गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

