कैलाश विहार कॉलोनी वार्ड क्रमांक 2 में नगर पालिका परिषद इटारसी द्वारा नगर पालिका परिषद इटारसी से संबंधित समस्याओं के निवारण शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में पंकज चौरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटारसी श्रीमती रितु मेहरा मुख्य नगर पालिका अधिकारी निर्मल सिंह राजपूत जी उपाध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी चौधरी श्री मयंक अरोरा श्री गजेंद्र पांडे कमल आर्य राजेश सराठे कमलकांत लता मुनोट रितेश श्रीवास प्रदीप मैना आदि अधिकारी कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे समस्या निवारण के शिविर में 18 समस्याएं प्राप्त हुई सबसे प्रमुख कैलाश विहार कॉलोनी और दीवान कॉलोनी में नागरिकों द्वारा घर के बाहर जो चबूतरे और जाली लगाकर अतिक्रमण किया गया है उसको हटाने के संबंध में अलग-अलग आठ आवेदन प्राप्त हुए हैं इन सभी को जिन्होंने अतिक्रमण किए हैं उन्हें नगर पालिका द्वारा नोटिस जारी कर विधिवत कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए।
कचरा कलेक्शन गाड़ी तीन-तीन दिन के गैप से आने की समस्या भी यहां पर सामने आई है इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहन चालक का आज के वेतन की कटौती की गई है यदि आगे यह समस्या आती है तो संबंधित वाहन चालक को सेवा मुक्त कर दिया जाएगा के निर्देश दिए गए कचरा कलेक्शन में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी अलग-अलग आवेदनों में नियमित सफाई नहीं होने की भी समस्या के आवेदन आए हैं इनके निराकरण के लिए भी वार्ड सुपरवाइजर प्रदीप मैना को निर्देशित किया गया है कि वह सफाई का रोटेशन बनाकर प्रत्येक स्थान पर सफाई करवाए सफाई से संबंधित अगर समस्या आती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की किए जाने के भी निर्देश दिए गए अलग-अलग 6 आवेदनों के माध्यम से रोड निर्माण और नाली निर्माण की मांग संबंधित शिकायत भी प्राप्त हुई प्राथमिकता और आवश्यकताओं के आधार पर इनके निराकरण के लिए भी कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए गए जमानी रोड पर बने ब्रेकरों को हटाने के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए है इन ब्रेकरों से गाड़ी चालकों को सुविधा होती है और अनबैलेंस होकर गिरने का डर रहता है लगभग 40 महिलाओं के समूह द्वारा बर्मा कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर दो महिलाओं के द्वारा लगातार कचरा डालने पानी बहने और आवारा पशुओं को खाना देने से वह मुख्य सड़क पर गड्ढे हो गए हैं पानी बहने के कारण फिसलन हो गई है साथ ही पशुओं का झुंड खड़ा रहने से निकलने का रास्ता बंद हो जाता है जिससे तीन नागरिक वहां गिर चुके हैं जिन्हें चोट आई हैं इन महिलाओं से कुछ कहने पर यह जान से मारने की धमकी देती है इन पर कार्रवाई करने के लिए भी आवेदन आया है जिस पर एसडी एम महोदय पुलिस विभाग और नगर पालिका की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई की जावेगी ताकि आम नागरिकों को होने वाली असुविधा को दूर किया जा सके साथ ही पाइप लाइन लीकेज संबंधी शिकायत भी प्राप्त हुई है चार स्थानों पर लीकेज की समस्या के आवेदन आए थे जिन्हें तत्काल सुधार करवा दिया गया है,दीवान कॉलोनी में लगभग 130 नागरिकों के मकान के नामांतरण नहीं हैं,यह आवेदन भी प्राप्त हुआ है इस आवेदन को एसडीम महोदय को कवरिंग लेटर के साथ प्रेषित करने के भी निर्देश जारी किए,त्रिशला नंदन गार्डन के पास नागरिकों को निकालने के लिए मार्ग प्रदान करने के संबंध में भी आवेदन प्राप्त हुआ है इसके निराकरण के लिए भी निर्देश जारी किए गए तीन आवेदन खाली प्लाटों में गंदगी के लिए प्राप्त हुए इन खाली प्लाट मालिकों के नाम पते और मोबाइल नंबर प्राप्त कर उन्हें अपने खाली प्लाटों की बाउंड्री करने के लिए नोटिस जारी करने के लिए भी निर्देश दिए गए अगर वह बाउंड्री नहीं करते हैं तो उन खाली प्लाट मालिकों के खिलाफ ₹1000 के हिसाब से जुर्माना बसूल किया जाएगा इस प्रकार कैलाश विहार कॉलोनी वार्ड क्रमांक 2 में आयोजित समस्याओं के निवारण के शिविर में अनेक समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया साथ ही मांग आधारित समस्याओं के निराकरण के लिए आगे कार्रवाई करने के लिए निर्देश जारी किए गएl
- वार्ड क्रमांक 2 की सारी व्यवस्थाएं भगवान भरोसे चल रही है और वार्ड के कई जागरूक नागरिक ने समस्याएं बताई पर बहा पर कोई सुनवाई नहीं होती हैं l बाकी वहां की जनता समझदार है l

