*अखंड भारत की नींव भारतीय युवा हैं,हमें राष्ट्रहित में युवाओं की भूमिका सुनिश्चित करने की आवश्यकता हैं: कुणाल सराठे*
उप-शीर्षक: शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय में अभाविप इटारसी द्वारा युवा संगोष्ठी का आयोजन।
इटारसी, 12 जनवरी 2026:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) इटारसी इकाई द्वारा आज स्थानीय शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती (राष्ट्रीय युवा दिवस) के उपलक्ष्य में ‘युवा संगोष्ठी’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अभाविप के प्रांत कार्यसमिति सदस्य कुणाल सराठे विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता कुणाल सराठे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार हैं जिसे युवाओं को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता हैं जैसे स्वामी जी ने भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म का डंका पूरे विश्व में बजाया,वैसे ही अब युवाओं को देश और संस्कृति को संभालने की
आवश्यकता हैं। श्री सराठे ने अपने उद्बोधन में जोर देते हुए कहा कि भारत का प्रत्येक युवा विवेकानंद हैं आवश्यकता हैं स्वयं को समाज से जोड़ने की ।उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत युवाओं का भारत है और राष्ट्र के पुनर्निर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका सबसे अहम है।संगोष्ठी के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वक्ताओं ने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण पर भी ध्यान दें और समाज हित में कार्य करें।इस अवसर पर अभाविप मध्य भारत प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष दीपक आर्य जी की उपस्थिति रही तथा महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभाविप इटारसी के काजल बस्तवार,उर्वशी तिवारी,अनिकेत विश्वास,कार्तिक,प्रथम ठाकुर सीमा कोरी आदि कार्यकर्तागण एवं महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में नगर मंत्री रौनक द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
पत्रकार कुणाल पासवान
मोबाइल नंबर 75819 888 260

