इटारसी I
इटारसी-निवासी भाट मोहल्ला आकाश भाट जो की जोमैटो डिलीवरी बॉय का कार्य करता है, ओवर ब्रिज से डिलीवरी देने के लिए जा रहा था I इस दौरान चाइनीस मांझा का शिकार हो गया आकाश भाट का नाक एवं आंख के नीचे का हिस्सा चाइनीस मांझा से कट गया जिसका उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है I इस प्रकार की घटना आए दिन हो रही है जिस पर पुलिस प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए यह दूसरी घटना है इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो इस पर उचित कार्यवाही पुलिस प्रशासन को करना चाहिए I


