वार्ड क्रमांक 14 में नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का होगा निर्माण, बच्चों एवं महिलाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
इटारसी-वार्ड क्रमांक 14 में बच्चों एवं महिलाओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र में शिशु एवं मातृ स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा महिलाओं के कल्याण से जुड़ी सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, किया जा सकेगा।इस अवसर पर विधायक डॉ. सीता शरण शर्मा ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र समाज की मजबूत नींव होती है, जहां, बच्चों का पोषण आहार, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा के साथ-साथ महिलाओं को स्वास्थ्य एवं जागरूकता से जुड़ी सुविधाएं मिलती हैं। नवीन भवन के निर्माण से सेवाओं का संचालन और अधिक व्यवस्थित और प्रभावी रूप से किया जा सकेगा। कार्यक्रम में इटारसी नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार हेतु, नगरपालिका लगातार कार्य करता रहा है। वार्ड क्रमांक 14 में आंगनवाड़ी केंद्र का निर्माण हो यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान परियोजना अधिकारी दीप्ति शुक्ला ने आंगनवाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली एवं इससे मिलने वाले लाभों की जानकारी दी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा गौर ने बताया कि नए केंद्र के निर्माण से बच्चों एवं महिलाओं को और भी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में भाजपा नेता जयकिशोर चौधरी,पार्षद प्रतिनिधि मनीष ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260


