वंशिका डांस अकैडमी के बच्चों ने भोपाल में आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन महोत्सव शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में किया इटारसी का नाम रोशन
भोपाल, – वंशिका डांस अकैडमी के बच्चों ने भोपाल में सरस्वती संगीत महाविद्यालय द्वारा आयोजित प्रतिभा प्रोत्साहन महोत्सव में शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और सभी बच्चे जीत के आए हैं।इस प्रतियोगिता में वंशिका डांस अकैडमी के बच्चों ने शास्त्रीय, अर्ध-शास्त्रीय और लोक नृत्य श्रेणियों में भाग लिया था, जिसमें से उन्होंने चौदह ट्रॉफी जीत के हासिल की हैं। वंशिका डांस अकैडमी के निदेशक श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल ने कहा, “हमारे बच्चों ने बहुत मेहनत की थी और उन्होंने अपनी प्रतिभा को साबित किया है। हमें अपने बच्चों पर गर्व है और हम उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”इस प्रतियोगिता में जीतने वाले बच्चों के नाम हैं:
इप्शिता चौधरी, तरु जैन, अवधि तिवारी, नव्या जैन रिद्धिमा तिवारी.इन बच्चों ने एक शास्त्रीय समूह नृत्य (कथक), एक उप शास्त्रीय समूह नृत्य (भरतनाट्यम) प्रस्तुत किया. साथ ही इप्शिता चौधरी ने शुद्ध शास्त्रीय भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत करके सबका मन मोह लिया. अवधि तिवारी ने उप शास्त्रीय भरतनाट्यम मे मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया. तरु जैन ने लोकनृत्य श्रेणी में शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी. नव्या जैन और रिद्धिमा तिवारी ने उप शास्त्रीय कथक नृत्य पर शानदार प्रदर्शन किया. इसके साथ ही वंशिका डांस एकेडमी की नृत्य गुरु श्रीमती श्रद्धा अग्रवाल का भी शाल, श्रीफल से सम्मान किया और एकेडमी को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया.वंशिका डांस अकैडमी के बच्चों की इस उपलब्धि पर पूरे शहर में खुशी की लहर है और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।शास्त्रीय नृत्य में उत्कृष्टता वंशिका डांस अकैडमी के बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य में अपनी उत्कृष्टता साबित की है और यह उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। अर्ध-शास्त्रीय और लोक नृत्य में भी शानदार प्रदर्शन वंशिका डांस अकैडमी के बच्चों ने अर्ध-शास्त्रीय और लोक नृत्य में भी शानदार प्रदर्शन किया है और यह उनकी बहुमुखी प्रतिभा को दर्शाता है।



