इटारसी: ‘जहां नागरिक वहीं नगर पालिका’ अभियान के तहत वार्ड-17 में लगा शिविर; अध्यक्ष पंकज चौरे ने सुनीं जनसमस्याएं,,
स्पीड ब्रेकर हटाने से लेकर सड़क-नाली निर्माण तक की उठी मांग, नपा अध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के सख्त निर्देश नगर पालिका इटारसी परिषद द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में चलाए जा रहे “जहां नागरिक वहीं नगर पालिका” जन-संवाद अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 17 में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए वार्ड वासियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान एक्सीलेंट स्कूल के पीछे नाली निर्माण, शिक्षक नगर में ऊंचे स्पीड ब्रेकर हटाने और पेयजल पाइप लाइन विस्तार जैसी प्रमुख मांगें छाई रहीं।
प्रमुख शिकायतें और मांगें:
शिविर में वार्ड वासियों ने कुल 10 प्रमुख आवेदन सौंपे, जिन पर अध्यक्ष ने संबंधित उपयंत्रियों और अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और कार्य शुरू करने के निर्देश दिए:
* सड़क एवं नाली निर्माण: श्री मुरारीलाल चौरे ने एक्सीलेंट स्कूल के पीछे नाली और स्कूल के सामने रोड निर्माण की मांग की। वहीं, श्री राजेश बाथरी और रीखेश परेवा ने नवीन शर्मा के घर से मोहन गुप्ता के घर तक और ओमप्रकाश के मकान से रिखीराम के मकान तक सीसी रोड निर्माण का आवेदन दिया।
* पेयजल की समस्या: परितोष दुबे सहित अन्य वार्ड वासियों ने पीने के पानी की किल्लत बताई। राजेश बाथरी ने 100 फुट लंबी नवीन पाइपलाइन विस्तार की मांग रखी।
* जलभराव और पार्क: उमेश चौरे एवं अन्य रहवासियों ने बारिश के दौरान घरों में होने वाले जलभराव की समस्या से अवगत कराया। साथ ही, वार्ड में अधूरे पार्क निर्माण को जल्द पूर्ण करने की मांग की गई।
* स्पीड ब्रेकर हटाना: शिक्षक नगर कॉलोनी के रहवासियों ने नालंदा स्कूल के सामने बने अत्यधिक ऊंचे स्पीड ब्रेकरों को हटाने की मांग की, जिससे आवागमन में दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है।
मौके पर पहुंचे अधिकारी
जन-संवाद कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती सीमा साहू, राजस्व निरीक्षक गजेंद्र पांडे, उपयंत्री श्रीमती सोनिका अग्रवाल, कमल हारिया, सुश्री लता मनोटे, सुरेश शर्मा, जगदीश पटेल, रितेश श्रीवास सहित नगर पालिका के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
नपा अध्यक्ष का संकल्प:
“हमारा उद्देश्य है कि नागरिकों को अपनी समस्याओं के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटना पड़े। ‘जहां नागरिक वहां नगर पालिका’ अभियान के माध्यम से हम सीधे वार्डों में पहुंचकर समस्याओं का धरातल पर समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
पंकज चौरे, अध्यक्ष, नगर पालिका इटारसी
पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

