गाड़ी संख्या 22177 महानगरी एक्सप्रेस के सामान्य कोच में कल्याण से बनारस की यात्रा कर रहे श्री राम आश्रम मौर्य के ट्रेन चढ़ते समय पायदान से पैर फिसला I
गाड़ी संख्या 22177 महानगरी एक्सप्रेस के सामान्य कोच में कल्याण से बनारस की यात्रा कर रहे ( टिकट नंबर UFW 16570914) यात्री श्री राम आश्रम मौर्य S/O बई चंद्र मौर्य उम्र 61 वर्ष पता कमरिया थाना तरवा तहसील मानगढ़ जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश, गाड़ी के इटारसी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नं 2 पर समय करीबन 12.45 बजे आने पर पानी लेने उतरे। गाड़ी के रवाना होने पर पानी लेकर ट्रैन पर चढ़ते समय पायदान से पैर फिसल जाने के कारण उक्त यात्री प्लेटफॉर्म पर गिर गया, जिससे उसके घुटने के नीचे दोनों हाथ में कोहनी के पास तथा कमर में चोट लगी। जिसे प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक श्री हरप्रताप सिंह परमार द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उठाया गया। बाद तुरंत इलाज के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य कक्ष प्लेटफॉर्म नंबर 01 पर लेकर आए। जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया और दवा दिलाई। बाद खाना खिलाया एवं उक्त गाड़ी में चला गया यात्री का सामान अगले स्टेशन पर उतारने हेतु मैसेज किया। बाद यात्री के अनुरोध पर प्राथमिक उपचार के बाद उसको गाड़ी संख्या 12165 के द्वारा इटारसी से बनारस को रवाना किया। बाद जबलपुर स्टेशन पर यात्री का सामान उसे सुरक्षित प्रदान किया गया। यात्री ने RPF की कार्रवाई को बहुत सराहना की।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

