प्रेस नोट
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के ज्ञापन पर प्रशासन ने लिया संज्ञान
मजार का काम रोकने के साथ अवैध निर्माण हटाने के निर्देश
बजरंग दल ने दी थी आंदोलन की चेतावनी
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा गत दिवस मेहरागांव नदी के ऊपर नजूल की भूमि पर अनाधिकृत रूप से कब्जा कर मजार हेतु पक्का स्थाई निर्माण कार्य रोकने के लिए एसडीएम नीलेश शर्मा को ज्ञापन दिया था। एसडीएम साहब ने आरआई एवं पटवारी को भेजकर निर्माण कार्य में रोक लगा देने के साथ तहसीलदार सुनीता साहनी मैडम ने विहिप जिला मंत्री चेतन सिंह राजपूत के शिकायती पत्र पर आदेश पारित कर दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं स्वतः निर्माण कार्य तोड़ने के आदेश दिए हैं नहीं तो प्रशासन स्वयं अवैध निर्माण 27 जनवरी के बाद तोड़ेगा। विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है। उक्त आशय की जानकारी विहिप जिला प्रचार प्रसार प्रमुख अनुरुद्ध चंसौरिया के द्वारा दी गई।


