इटारसी में गणतंत्र दिवस मुख्य आयोजन में सांसद दर्शन सिंह चौधरी मुख्य अतिथि होंगे इटारसी।
26 जनवरी को आयोजित होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर गांधी स्टेडियम में अंतिम रिहर्सल संपन्न हो गई। इस दौरान जयस्तंभ चौक से गांधी स्टेडियम तक निकलने वाली परेड की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। 26 जनवरी को मुख्य समारोह गांधी स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी सुबह 9 बजे नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। अंतिम रिहर्सल में शहर के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने बैंड की धुन पर अनुशासित मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों ने पीटी परेड और कदमताल के माध्यम से अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया।परेड में एनसीसी कैडेट्स भी शामिल रहे, जिन्होंने नगर की सड़कों पर अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ मार्च किया। जयस्तंभ चौक से गांधी स्टेडियम तक निकलने वाली यह परेड गणतंत्र दिवस पर शहरवासियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।इन विद्यालयों और महाविद्यालयों ने दी प्रस्तुतियां अंतिम रिहर्सल में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला, सेंट मैरी स्कूल, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल और गुरु नानक स्कूल के बैंड दलों ने प्रस्तुतियां दीं। वहीं शासकीय गर्ल्स कॉलेज, सेंट मैरी, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट, वर्धमान पब्लिक स्कूल, एमजीएम कॉलेज और टैगोर विद्यालय के सैकड़ों विद्यार्थियों ने पीटी परेड और मार्च पास्ट में भाग लिया।मुख्य समारोह में पीटी परेड, मार्च पास्ट के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति होगी, जिससे गांधी स्टेडियम में देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आएगा।
पत्रकारकुणाल पासवान
मो 7581988260

