नगर पालिका ने किया कर्मठ कर्मचारी सचिन बोरिकर को सम्मानित, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान
इटारसी दिनांक 26.01.2026 स्थानीय नगर पालिका कार्यालय में आयोजित एक विशेष गरिमामय समारोह के दौरान, कर्मचारी सहा.राजस्व निरीक्षक सचिन बोरिकर को उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।
कार्य के प्रति समर्पण की मिली पहचान
नगर पालिका प्रशासन द्वारा सचिन बोरिकर को यह सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समयबद्धता और जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए दिया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनकी हौसला अफजाई की।
सहकर्मियों ने दी बधाई
समारोह के दौरान अधिकारियों ने कहा कि सचिन बोरिकर जैसे कर्मचारी विभाग के लिए एक मिसाल हैं, जो न केवल अपना काम पूरी ईमानदारी से करते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनते हैं। इस अवसर पर उपस्थित अन्य सहकर्मियों ने भी सचिन को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पत्रकार कुणाल पासवान
मो 7581988260

