राज्य स्वास्थ्य मंत्री पटेल ने जिला एवं इटारसी अस्पताल का किया निरीक्षण
नर्मदापुरम I
राज्य स्वास्थ्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने आज 26 जनवरी को जिला अस्पताल नर्मदापुरम एवं सिविल अस्पताल इटारसी का निरीक्षण कर प्रदाय की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया, इटारसी में मैटरनिटी , सर्जिकल और ओटी वार्ड का अवलोकन किया तथा भर्ती मरीजों , स्टॉफ एवं अधीक्षक से चर्चा की , मरीजों द्वारा मंत्री जी से अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी जा स्वास्थ्य सेवाओं की तारीफ की, दोपहर बाद राज्य स्वास्थ्य मंत्री पटेल द्वारा जिला प्रशासन के साथ जिला अस्पताल नर्मदापुरम का सघन निरीक्षण किया , अस्पताल के ओपीडी कक्ष के पास उपस्थित मरीजों के परिजनों से बात कर अस्पताल आने का कारण जाना तथा उनको समुचित इलाज मिलने पर खुशी व्यक्त की, भ्रमण के दौरान अपर कलेक्टर आर आर पांडे, एसडीएम जय सोलंकी, सीएमएचओ डॉ नरसिंह गेहलोत, सिविल सर्जन डॉ सुनीता कामले, आरएमओ डॉ गजेंद्र यादव, चिकित्सक डॉ शिवेंद्र चंदेल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, मंत्री श्री पटेल द्वारा इमरजेंसी वार्ड का अवलोकन किया जहां पर ग्राम बुधनी से आए सर्प काटे मरीज का उनके समक्ष चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा किए इलाज को देखा एवं उपचार व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की, फार्मेसी वार्ड में उपलब्ध दवाओं की जानकारी उपस्थित फार्मासिस्ट से ली, प्रसूति वार्ड में प्रसूताओं के साथ आए परिजनों से बातचीत में परिजनों ने सभी स्टॉफ की तारीफ की, इसके पश्चात मेल, फीमेल, एनआरसीसी सहित सभी वार्डों का निरीक्षण किया , मंत्री पटेल द्वारा बताया गया कि निर्माणाधीन नवीन जिला अस्पताल पूर्ण होने पर नागरिकों को और भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा सकेंगी जिसके लिए प्रदेश सरकार संकल्पित है।सरकार विभाग में रिक्त पदों की पूर्ति करने हेतु भर्ती करने जा रही हैI

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260
