अधिवक्ता संघ इटारसी द्वारा संघ के अध्यक्ष श्री रमेश राजपूत के नेतृत्व में श्रीमान उप पंजियक महोदय इटारसी को लिखित में तहसील इटारसी में पदस्थ स्टांप वेंडरो द्वारा स्टांप पेपर विक्रय किए जाने पर अवैध रूप से पैसों की मांग किए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया
इटारसी I अधिवक्ता संघ इटारसी द्वारा संघ के अध्यक्ष श्री रमेश राजपूत के नेतृत्व में श्रीमान उप पंजियक महोदय इटारसी को लिखित में तहसील इटारसी में पदस्थ स्टांप वेंडरो द्वारा स्टांप पेपर विक्रय किए जाने पर अवैध रूप से पैसों की मांग किए जाने के संबंध में ज्ञापन दिया प्रेषित कर तहसील इटारसी में पदस्थ सभी स्टांप वेंडरो के विरुद्ध अवैध वसूली के संबंध में कार्रवाई के जाने का निवेदन किया है शिकायत पत्र में यह बताया गया है कि तहसील इटारसी में पदस्थ सभी स्टांप वेंडर द्वारा शपथ पत्र हेतु -200 /रुपए के स्टांप पेपर को -250/रुपए में बेचा जा रहा है एवं बड़े स्टांप पेपर पर स्टांप वेडंरो द्वारा आम जन व अधिवक्ताओं से ज्यादा राशि वसूल की जा रही है स्टांप वेंडर द्वारा कई समय से अवैध राशि ली जा रही है इस संबंध में उप पंजीयक महोदय इटारसी द्वारा अधिवक्ता संघ इटारसी को आश्वासन दिया है कि अवैध वसूली करने वाले स्टांप वेंडर के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी ज्ञापन के समय अधिवक्ता संघ इटारसी के अध्यक्ष रमेश राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेश चौरे कार्यकारिणी सदस्य जेपी शुक्ला, अधिवक्ता ओ पी कुशवाह,राजकुमार गालर, राजकुमार पांडे, बबन चौधरी मनोहर मालवीय,रवि सावदकर,मनोज पांडे , भूपेश साहू, दीपक तिवारी, दुर्गेश सिकरवार, गणेश सराठे, सुधाकर ठेपे सुनिता यादव, माया पटेल, नीना वर्मा, विनोद भावसार एडवोकेट/ प्रवक्ता अधिवक्ता संघ इटारसी सहित संघ के अन्य सदस्य गण उपस्थित थे I


पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

