प्रज्ञान में पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता का सफल आयोजनI
इटारसी I प्रज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सनखेड़ा नाका में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए पब्लिक स्पीकिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में मंच भय को कम करना तथा उनमें आत्मविश्वास, स्पष्ट अभिव्यक्ति और प्रभावी संवाद कौशल का विकास करना रहा। कार्यक्रम में कक्षा तृतीय से अष्टम तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। बच्चों की स्पष्ट वाणी, आत्मविश्वास और प्रस्तुति शैली ने सभी उपस्थितजनों को प्रभावित किया।विजेताओं में कक्षा आठवीं से शगुन चौधरी, कक्षा सातवीं से तनीषा मीना,कक्षा छटवीं से अथर्व सक्सेना, कक्षा पांचवीं से नमामि शुक्ला, कक्षा चौथी से अवनि अग्रवाल,कक्षा तीसरी से माधवी रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में श्री अनिल झा, श्री अमित कापरे एवं श्रीमती राधा दयाल उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने हेतु विद्यालय की सह-संस्थापक श्रीमती इंदिरा तिवारी, संचालकद्वय श्री दर्शन तिवारी एवं श्रीमती रितु तिवारी तथा प्रधानाचार्य श्री विजय राजपाल विशेष रूप से मौजूद रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें संबोधित किया तथा मंच पर निर्भीक होकर बोलने के महत्व को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने हेतु उपयोगी सुझाव भी दिए।विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा उनमें नेतृत्व एवं संप्रेषण कौशल विकसित होता है। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, निर्णायकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

