वार्ड क्रमांक 6 में वार्ड वासियों द्वारा बताया गया कि सरकारी पाइप लाइन में दूषित पानी कुछ समय से आ रहा है I
इटारसी जानकारी मिलने के बाद वार्ड पार्षद जिमी कैथवास एवं वार्ड के जिम्मेदार नागरिक शुभम किशोर मैना द्वारा पाइप लाइन का निरीक्षण कर यह पता लगाया गया कि दूषित पानी घरों में कहां से आ रहा हैI पता करके नगर पालिका अध्यक्ष श्री पंकज चौरे जी को सूचित किया गया पंकज चौरे ने नगरपालिका कर्मचारी को आदेश दिया कि इस समस्या से वार्ड वासियों को जल्द निजाद दिलाने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों को आदेश दिया कि पाइप लाइन को जल्द ठीक किया जाए I जिससे घरों में दूषित पानी न जाए ,वार्डवासि दूषित पानी से बीमार ना हो इसलिए पाइप लाइन ठीक होने तक पानी को कुछ समय के लिए बंद करने का भी आदेश दिया I वार्ड पार्षद जिम्मी कैथवास एवं शुभम किशोर मैना द्वारा वार्ड वासियों से निवदेन किया कि इस समस्या से बहुत जल्द निजात दिलाने का प्रयास कर रहे हैं I
वार्ड पार्षद जिम्मी कैथवास एवं
जिम्मेदार नागरिक शुभम किशोर मैना
पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260


