इटारसी l
शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका इकाई द्वारा पवार खेड़ा कन्या परिसर में शिविर लगाया गया इस विशेष 7 दिवसीय शिविर का आयोजन आज दिनांक 2-2-26 से किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ.राकेश मेहता द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया । एवं प्राचार्य द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में उद्बोधन दिया एवं इस विशेष शिविर का उद्घाटन किया राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ .लक्ष्मी ठाकुर, विभाग अध्यक्ष गणित डॉक्टर रश्मि तिवारी कन्या विद्यालय पवार खेड़ा प्राचार्य श्रीमती आशा मीणा nss सदस्य डॉ एकता मालोनिया डॉ जय श्री बाथम डॉ राजेश हरियाल एवं श्रीमती ज्योति दीवान उपस्थित थे ,एवं अतिथियों का सम्मान बैच लगाकर किया गया और उनका आभार भी व्यक्त किया गया।
पत्रकार-कुणाल पासवान
मो -7581988260

