इटारसी
इटारसी: सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए नाला मोहल्ला में RF फोर्स का फ्लैग मार्च
इटारसी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज इटारसी पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF/RF) के जवानों ने शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। विशेष रूप से नाला मोहल्ला और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ सिटी थाने पहुंचा।
आमजन में सुरक्षा का भाव जगाना उद्देश्य
थाना प्रभारी इटारसी टीआई गौरव सिंह बुंदेला के नेतृत्व में निकाले गए इस फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के मन में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना है। मार्च के दौरान बल ने नाला मोहल्ला की तंग गलियों और मुख्य मार्गों का भ्रमण किया।
-
किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
-
संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या डायल 112 को सूचना दें।
-
शहर में भाईचारा और शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
भारी पुलिस बल रहा मौजूद
इस फ्लैग मार्च में RF की टुकड़ी के साथ इटारसी थाने का पुलिस बल, पुलिस कर्मी मार्च को देखकर स्थानीय निवासियों ने भी पुलिस की इस सक्रियता की सराहना की।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

