आज भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी की विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका (ग्रामीण) अधिनयम 2025 VB-G RAM G को लेकर महत्वपूर्ण बैठक अभिनंदन मैरिज हॉल में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई ।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में
श्री जयकिशोर चौधरी जी ने केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – “वी.बी.जी-राम-जी” अधिनियम 2025 की विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस अधिनियम का उद्देश्य देश के गांवों, गरीबों, किसानों एवं जरूरतमंद परिवारों का चहुमुखी विकास करना है तथा ग्राम स्तर पर स्थायी रोजगार उपलब्ध कराना है। “हर हाथ को काम” के संकल्प के अंतर्गत अब प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी प्रदान की गई है, जबकि मनरेगा अधिनियम में यह गारंटी 100 दिनों की थी
मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने कहा कि “वी.बी.जी-राम-जी” योजना देश के प्रत्येक गांव की तस्वीर बदलने में मील का पत्थर सिद्ध होगी। यह योजना गरीबों, कृषि मजदूरों एवं किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी है और गांवों के समग्र विकास को नई दिशा प्रदान करेगी।
इस अवसर पर मंडल संयोजक श्री विजय चौरे, मंडल सह-संयोजक श्रीमती रीना डोंगरे,अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री राजू बकोरिया जी,पार्षद श्री जिम्मी कैथवास,श्री कुंदन गौर,मंडल उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र यादव,श्री विपुल चौधरी,श्री सौरभ राजपूत,नरेश मांझी,मंडल मंत्री श्री जितेंद्र मालवीय, श्री राकेश वर्मा,श्रीमती अमीना गोलंदाज,श्री जयदीप प्रजापति,वरिष्ठ नेता श्री जयप्रकाश सचान,श्री अशोक दुबे जी,श्री प्रकाश केवट,रमेश पाटिल,श्री ब्रजमोहन चौधरी,विनोद लोंगरे,संगीता टेकराम,प्रशांत मनवारे,दिनेश जैसबाल,दिनेश पोनीकर,विनोद जोशी,श्याम कांत मिश्रा,राकेश लोवंशी,उमाशंकर लोवंशी,विनोद साठे,सोहन चौहान,आकाश यादव,संदीप राय,जमना प्रसाद महोबिया,जतिन यादव,शुभम मैना,शेख अमजद,जितेंद्र यादव,सतीश पटेल,दीपक कलोते,कपिल मालवीय,घनश्याम यादव, रूपेश शर्मा,सहित पुरानी इटारसी मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, मोर्चा पदाधिकारी, सरपंचगण,जनप्रतिनिधिगण एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

