प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री गजानन महाराज के प्राकट्य दिवस पर भव्य पालकी शोभायात्रा एवं भंडारे का आयोजन
इटारसी। सोनासांवरी क्षेत्र स्थित साईं फॉर्च्यून सिटी, फेस-2 में प्रति वर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी श्री गजानन महाराज के प्राकट्य दिवस के अवसर पर भव्य पालकी शोभायात्रा एवं धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9 बजे श्री गजानन महाराज का अभिषेक, इसके पश्चात सुबह 11 बजे भव्य पालकी शोभायात्रा कॉलोनी भ्रमण पर निकलेगी।
वहीं दोपहर 2 बजे श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे (भोजन प्रसादी) का आयोजन किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त धार्मिक वातावरण को और भक्तिमय बनाने के लिए एक दिन पूर्व 7 फरवरी को शाम 8 बजे से प्रभु इच्छा तक खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजक श्री राजेन्द्र कुमार सपकाल, अनिल तल्हारकर, गजानन सुतार,सुनील मोहन गणेरकर, संजय सपकाल एवं ( पत्रकार ) तुषार सपकाल हैं। आयोजकों ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

