जनसंघ के तपस्वियों के द्वार: सम्मान और आशीर्वाद का अनवरत प्रवाह I
इटारसी-भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्मशताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर, ‘अटल स्मृति समिति‘ द्वारा जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके घर जाकर ‘अटल कार्यकर्ता’ के रूप में सम्मानित करने संकल्प निरंतर जारी है। इस कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष धीरज पटेरिया ने इटारसी नगर आगमन पर भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की न्यास कॉलोनी स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर इटारसी नगर में इस अभियान की शुरुआत की । सर्वप्रथम श्री पटेरिया ने भारतीय जनसंघ के वरिष्ठ नेता श्री श्री रामआसरे बाजपेई जी के निवास पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया तत्पश्चात श्री हरवंश हुरा, श्री मोहनदास गौर और श्री शिवनारायण चौधरी के भी घर पहुंचकर उनका शाल,श्रीफल और रजत पत्र से सम्मान किया। इस अवसर पर श्री पटेरिया ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हमें उन विभूतियों को नमन करने का सौभाग्य मिला जिन्होंने पार्टी की नींव रखी।इन सभी वरिष्ठजनों के घर जाकर उनका आशीर्वाद लेना मेरे जीवन के सबसे अविस्मरणीय पलों में से एक है। उनके घर जाकर उनका सम्मान करना, मानो इतिहास के पन्नों को छूने जैसा अनुभव था।
आप सभी का जीवन हम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणापुंज है इसके पूर्व इटारसी आगमन पर युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष कुलदीप रावत ने अपने सभी साथियों के साथ सरदार पटेल सतरस्ते पर फूल मालाओं से उनका स्वागत किया इस अवसर पर युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थेl

पत्रकार-कुणाल पासवान
Mob-7581988260

