श्री गजानन महाराज के प्रकट उत्सव पर भव्य पालकी शोभायात्रा निकलीI
इटारसी। सोनासांवरी क्षेत्र स्थित साईं फॉर्च्यून सिटी, फेस-2 में श्री गजानन महाराज के प्रकट उत्सव के अवसर पर को भव्य पालकी शोभायात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह श्री गजानन महाराज के अभिषेक से हुई। इसके पश्चात फूलों से सजी पालकी में विराजित श्री गजानन महाराज की प्रतिमा के साथ पालकी शोभायात्रा कॉलोनी के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु “गण गण गणात बोते” के जयघोष के साथ भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा के पश्चात दोपहर में विशाल भंडारे (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। एक दिन पूर्व खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन भी किया गया था, जिससे पूरे कार्यक्रम में भक्तिरस घुला रहा।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजक राजेन्द्र कुमार सपकाल, अनिल तल्हारकर, गजानन सुनार, सुनील मोहन गणेरकर, संजय सपकाल एवं पत्रकार तुषार सपकाल रहे। आयोजकों ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त कियाI


पत्रकार-कुणाल पासवान
मो-7581988260

