इटारसी पुलिस द्वारा किया गया अंधे कत्ल का हुआ खुलासा
इटारसी-दिनांक 06/01/2026 को फरियादी आविद पिता जावेद खान उम्र 32 साल निवासी नाला मोहल्ला इटारसी ने रिपोर्ट किया कि नागपुर रेल्वे लाईन आउटर के पास यार्ड रोड पेड के पास इटारसी में एक अज्ञात मृतिका का शव पड़ा है जो सूचना पर मर्ग क्रं. 04/2026 धारा 194 बीएनएसएस का कायम कर जाँच में लिया गया। मर्ग जाँच उपरांत प्रथम दृष्टया पाया गया कि अज्ञात मृतिका की हत्या अज्ञात आरोपी द्वारा की गई है जो थाना इटारसी में अपराध क्रं. 17/2026 धारा 103(1) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला नर्मदापुरम के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) इटारसी के मार्गदर्शन में मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात मृतिका एवं अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये जिनके पालन में तत्काल टीम गठन कर लगभग 2000 कैमरे देखे गये एवं सायबर सेल के द्वारा जिन स्थानों पर अज्ञात मृतिका व संदेही दिखा उन स्थानो का तकनीकी डाटा एकत्र कर उसका अवलोकन किया गया।
सीसीटीवी कैमरे के आधार पर संदिग्ध का छायाचित्र व उसके साथ अज्ञात मृतिका कि हत्या के समय पहने हुये कपड़े एवं हत्या के पूर्व छायाचित्र मे पहने हुये कपड़े जिसका छायाचित्र बनवाकर विभिन्न स्थानो व सोशल मीडिया मे माध्यम से प्रकाशित किया गया तकनीकी डाटा के अवलोकन एवं मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक टीम को बिहार राज्य के जिला रोहतास थाना कच्छवा भेजी जहा से संदेही को फुटेज में देखी गई हूलिया के आधर पर अभिरक्षा में लेकर नाम पता पूछा जिसने अपना नाम रिजवान पिता नेहलउद्दीन खान उम्र 24 साल निवासी रामपुर भरेथा थाना कच्छवा जिला रोहतास (बिहार) का होना बताया जिसे थाने लेकर आये एवं घटना के संबंध में गहन पुछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया आरोपी रिजवान से अज्ञात मृतिका के संबंध मे पूछा गया जिसने बताया कि उसका नाम रिहाना खातून पिता जासीन खान नि.ग्राम वार्ड क्र. 13 पीरूपुरब मोहल्ला भोजपुर (बिहार) का होना बताया। मृतिका रिहाना एवं आरोपी रिजवान पास पास के गाँव के रहने वाले थे जो करिबन 01-02 माह से चन्द्रपुर (महाराष्ट्र) मे रह रहे थे। मृतिका रिहाना आरोपी रिजवान से शादी करने का बोल रही थी किन्तु आरोपी रिजवान उससे शादी करना नही चाहता था। इस दौरान आरोपी को अहसास हुआ कि मृतिका किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है व संबंध बनाये हुये है। जो दिनांक 04/01/26 को चन्द्रपुर से अपने अपने गाँव के लिये इटारसी पहुंचे जहां रेल्वे स्टेशन पर आरोपी रिजवान ने मृतिका रिहाना को काफी समझाया किन्तु रिहाना बोली कि यदि मुझसे शादी नही करोगे तो गाँव जाकर तुम्हारी रोपिर्ट करूंगी इसी कारण आरोपी रिजवान ने रिहाना को इटारसी रेल्वे स्टेशन के नागपुर रेल्वे लाइन आउटर के पास यार्ड रोड पर सुनसान स्थान पर फ्रेस होने के बहाने ले जाकर हत्या कर दी थी। आरोपी रिजवान को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर महत्वपूर्ण साक्ष्य संकलन हेतु आरोपी का दिनांक 12/02/2026 तक का पुलिस रिमांड लिया गया है।
नाम आरोपीगण
1 – रिजवान पिता नेहलउद्दीन खान उम्र 24 साल निवासी रामपुर भरेथा थाना कच्छवा जिला रोहतास (बिहार)
सराहनीय भूमिका
1 – आरक्षक 749 राजकुमार झपाटे थाना इटारसी, 1 आरक्षक संदीप यादुवंशी (सायबर सेल)
महत्वपूर्ण भूमिका
1- निरीक्षक गौरव सिंह बुंदेला एवं थाना इटारसी का समस्त स्टाफ एवं SDO(P) कार्यालय इटारसी का समस्त स्टाफ एवं थाना प्रभारी पथरोटा उनि संजीव पंवार, एवं सायबर सेल नर्मदापुरम का समस्त स्टाफ, आर.पी.एफ. थाना इटारसी के आरक्षक निर्मल पटेल एवं प्रहलाद कुमरे, आर. मनीष मेहतो (रक्षित केंद्र हरदा)

पत्रकार-कुणाल पासवान
मो-7581988260

