नगर पालिका परिषद इटारसी में आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रितु मेहरा के निर्देश पर आर आई गजेंद्र पांडे के नेतृत्व में अतिक्रमण दल द्वारा बाजार क्षेत्र में रोड अवरुद्ध कर खड़े रहने वाले फल विक्रेताओं के ठेले वा सामग्री जप्त करने की कार्यवाही की गई I
इटारसी-नगर पालिका परिषद इटारसी में आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रितु मेहरा के निर्देश पर आर आई गजेंद्र पांडे के नेतृत्व में अतिक्रमण दल द्वारा बाजार क्षेत्र में रोड अवरुद्ध कर खड़े रहने वाले फल विक्रेताओं के ठेले वा सामग्री जप्त करने की कार्यवाही की गई इस दौरान फल विक्रेताओं द्वारा नगर पालिका कर्मचारियों से अभद्रता भी की गई नगर पालिका द्वारा रोड को अवरुद्ध कर ठेले पर सामग्री बेचने वालों के खिलाफ लगातार यह कार्रवाई की जाएगी साथ ही कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने वाले ठेला चालकों के खिलाफ थाने में अपराध दर्ज भी करवाया जायेगा।
सभी बाजार क्षेत्र में रास्ता अवरुद्ध कर ठेले पर व्यवसाय करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्यवाही की जाएगी
श्रीमती रितु मेहरा
मुख्य नगर पालिका अधिकारी
नगर पालिका परिषद इटारसी

पत्रकार-कुणाल पासवान
मो-7581988260

